फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिड डे मील को लेकर फिर बदला आदेश

Wed, 27 May 2015 10:54 PM IST
पूरनपुर/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रीष्म अवकाश के दौरान सरकारी विद्यालयों में मिड डे मील बंटवाने के मामले में शासन ने फिर नया आदेश जारी कर दिया है। अब जिन विद्यालयों में बच्चों की पर्याप्त संख्या होगी वहीं मिड डे मील बंटवाएं जाएंगे।
विज्ञापन


शासन ने जिले को सूखाग्रस्त घोषित होने के चलते परिषदीय विद्यालयों व मदरसों में ग्रीष्मावकाश के दौरान स्कूल खोलकर बच्चों को मिड डे मील बंटवाने के निर्देश दिए थे। शिक्षकों ने इसका विरोध शुरू कर दिया था। वहीं बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को शासन के निर्देशानुसार मिड डे मील बंटवाने के निर्देश दिए थे।

अब मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण की निदेशक श्रद्धा मिश्रा ने डीएम को भेजे आदेश में कहा है कि जिन विद्यालयों में पर्याप्त बच्चों की उपलब्धता हो वहीं मिड-डे-मील बनवाया जाए। जिन विद्यालयों में बच्चे नहीं आ रहे हैं, वहां भोजन न बनवाया जाए।
विज्ञापन

बीएसए अंबरीष कुमार यादव ने बताया कि शासनादेश प्राप्त हो चुका है। अब उन्हीं विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन बनाया जाएगा, जहां बच्चे पर्याप्त मात्रा में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

शुरू हुआ आंकड़ेबाजी का खेल
दिनांक          विद्यालयों की संख्या
22 मई                741
23 मई              1058
25 मई               1079
26 मई               807
(संख्या उन विद्यालयों की जहां एमडीएम बांटा जा रहा है)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें