फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिड-डे मील का शिक्षकों ने किया बहिष्कार

Mon, 23 May 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों ने ग्रीष्मावकाश में मिड-डे मील (एमडीएम) बनवाने का बहिष्कार किया है। सोमवार को शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने डीएम को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा। इसमें एमडीएम न बनाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शिक्षकों का प्रतिनिधि मंडल कलेक्ट्रेट पहुंचा। जिलाध्यक्ष दयाशंकर ने कहा कि शिक्षकों की सेवा नियमावली में उन्हें ग्रीष्मावकाश दिया गया है। छुट्टियों में भी शिक्षकों को विद्यालय भेजकर एमडीएम बनाना नियम विरुद्ध है। प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा और महामंत्री जबर सिंह के निर्देेश पर सोमवार को शिक्षकों ने मिड-डे मील का बहिष्कार कर स्कूलों में खाना नहीं बनवाया। शिक्षकों के प्रतिनिधि मंडल ने डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अरुणमणि त्रिपाठी को सौंपा। इसमें ग्रीष्मावकाश में मिड-डे मील किसी संस्था से बनवाने और शिक्षकों को इससे मुक्त रखने की मांग की गई है। इस दौरान पवन सिन्हा, उमेश गंगवार, सूरजपाल सिंह, उमेश मिश्र, चंद्रमोहन, सूर्य प्रकाश, तारिक खां, सत्येंद्र पांडेय, रामाधार पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें