फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बासुपुर में वोटर को लेकर बवाल फायरिंग-पथराव में सात घायल

Thu, 29 Oct 2015 11:52 PM IST
Purnpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बासुपुर में एक वोटर को लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्य के दो प्रत्याशी और उनके समर्थकों में मारपीट, पथराव और फायरिंग हुई। पथराव में दोनों पक्षों के सात लोग घायल हुए। पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

घटना मतदान के शुरू होने के करीब पंद्रह मिनट बाद की है। क्षेत्र पंचायत सदस्य के प्रत्याशी फैज हसन और अलाउद्दीन में विवाद हुआ। फैज हसन के भाई वहीद ने बताया कि गांव के वृद्ध वहाब को दूसरे पक्ष के लोग पकड़कर वोट डलवाने ला रहे थे। इसका विरोध किया गया। दूसरे पक्ष के सलाउद्दीन, जराबउल्ला ने बताया कि वहाब को वोट डलवाने उसके परिवार के लोग ही पोलिंग स्टेशन लाए थे। दूसरे पक्ष ने बेवजह विवाद शुरू कर दिया। इस दौरान वहीद को कुछ लोगों ने एक घर में बंधक बना लिया। इस पर विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों मेें मारपीट, पथराव और फायरिंग शुरू हो गई। इससे मतदान केंद्र वोट डालने पहुंचे वोटरों में दहशत के चलते भगदड़ मच गई। मतदान केंद्र पर सन्नाटा पसर गया। सूचना पर एएसपी, सीओ टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पथराव में मतदान केंद्र के समीप निवासी सीमा का टीनशेड क्षतिग्रस्त हो गया और वहीद, फैजहसन, अलाउद्दीन, नसीम, सलाउद्दीन, मोहम्मद शेर, जरावउल्ला घायल हो गए। घायल वहीद, सलाउद्दीन, जरावउल्ला को सीएचसी लाया गया।

गांव का वहाब मतदान केंद्र पर वोट डालने जा रहा था। दोनों पक्षों के लोगों ने उससे खींचातानी शुरू कर दी। इस पर मारपीट, पथराव और फायरिंग हुई है। दोनों प्रत्याशियों व करीब 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा समेत संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों प्रत्याशियों समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। घायलों को सीएचसी पूरनपुर भिजवाया गया है।
विज्ञापन

शेर सिंह तोमर, प्रभारी निरीक्षक सेरामऊ उत्तरी

चुनाव प्रचार करते दो कारें
सीज, पांच के खिलाफ रिपोर्ट
मतदान के दिन दो कारों में चुनाव प्रचार सामग्री रखकर चुनाव प्रचार करते पांच लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों कारों को सीज कर हेड कांस्टेबिल प्रोन्नत (एचसीपी) कुंवरपाल सिंह की ओर से पांचों युवकों के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की है।
माधोटांडा रोड पर दो कारों के संदिग्ध हाल में मिलने पर पुलिस ने रोककर उनकी तलाशी ली। कारों में जिला पंचायत सदस्य वार्ड पांच के प्रत्याशी फरियाद हुसैन की चुनाव सामग्री मिली। पुलिस ने दोनों कारों को कोतवाली लाकर सीज कर दिया। पुलिस ने एचसीपी कुंवरपाल सिंह की ओर से थाना न्यूरिया के गांव गौहर निवासी कार चालक गयासुद्दीन, मुकीम, यासीन और दूसरी कार में सवार मोहल्ला साहूकारा निवासी परवेज और इस्लाम के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने इसके अलावा चेकिंग मेें कागजात न होने पर एक स्कार्पियो और एक बाइक को सीज किया है।

मतदान के दिन सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। कुछ मतदान केंद्रों पर प्रकाश की व्यवस्था न होने पर मतदाताओं को मतदान करने में भारी असुविधा हुई। अपरान्ह से पहले सेहरामऊ क्षेत्र में बारिश हुई, जबकि अपरान्ह बाद पूरे क्षेत्र में बारिश होने से मतदान केंद्रों पर सन्नाटा पसर गया। इससे प्रत्याशियों के चेहरों पर चिंता की लकीरें देखी गई।

अमरैयाकलां। प्राथमिक स्कूल अमरैयाकलां के बूथ संख्या 196, 197 और 198 पर अंधेरा रहने से वोटरों को मतदान करने में भारी असुविधा हुई।
मतपत्र फाड़ने का वोटर ने किया प्रयास
अमरैयाकलां। प्राथमिक स्कूल ककरौआ के बूथ संख्या 83 पर कथित तौर पर नशे में धुत्त एक युवक ने वोट डालने के बहाने मतपत्र को फाड़ने का प्रयास किया। पीठासीन अधिकारी ने वोटर को मतपत्र फाड़ने से रोकने के साथ इसकी सूचना सुरक्षा कर्मियों को दी। सुरक्षा कर्मियों के खदेड़ने पर युवक गालियां बकता हुआ भाग गया।

वोट डालने को लेकर काटा
अभिकर्ताओं ने हंगामा
प्राथमिक स्कूल घुंघचाई के मतदान केंद्र 275 पर एक महिला का मतपत्र लेकर सफाई कर्मचारी के मोहर लगाकर वोट डालने के आरोप पर मतदान केंद्र पर मौजूद अभिकर्ताओं ने हंगामा किया। पुलिस कर्मियों ने हंगामा कर रहे लोगों को बमुश्किल शांत किया। पीठासीन अधिकारी रामबहादुर ने बताया कि महिला ने खुद सफाई कर्मचारियों को मतपत्र देकर अंधेरे में न दिखाई देन की बात कहकर वोट डालने की बात कही थी। महिला ने सफाई कर्मचारी को किसे वोट देना चाहती यह भी बताया था। महिला के बताने के अनुसार सफाई कर्मचारी ने उसका वोट डाला है।

नशे में टल्ली पीठासीन
अधिकारी को हटाया
 पिपरिया दुलई के जूनियर हाईस्कूल में पीठासीन अधिकारी के नशे में टल्ली होने की सूचना अन्य कर्मचारियों ने अफसरों को दी। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर शक्ति सिंह ने पीठासीन अधिकारी को अलग एक कमरे में बैठा दिया। बाद में 108 एंबुलेंस से उसे सीएचसी भेजा गया। उक्त पीठासीन की जगह रिजर्व से दूसरा पीठासीन भेजा गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. रवींद्र सिंह ने बताया कि भर्ती किया गया कर्मचारी पीलीभीत के गहौनिया चौराह निवासी भानुप्रताप है। उधर, भानुप्रताप ने चुनाव में ड्यूटी न लगने की जानकारी दी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें