फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बांसुरी की व और शास्त्रीय गायन ने किया मंत्रमुग्ध

विज्ञापन
शहर के एक वेंकटहाल में आयोजित शास्त्रीय संगीत संध्या में प्रस्तुती देती सुनन्दा शर्मा । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। शास्त्रीय संगीतकार श्यामाचरण की स्मृति में आयोजित शास्त्रीय संगीत संध्या में बांसुरी वादक राजेंद्र प्रसन्ना की बांसुरी की धुन और सुनंदा शर्मा के शास्त्रीय गायन ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

रविवार को शहर के एक बेंक्वेट हॉल में सगीत संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. प्रमोद अग्रवाल, परविंदर सिंह सहमी, नीता मोदी, रंजीत सहमी व संजीव पाराशरी ने स्व. श्यामाचरण के चित्र पर माल्यार्पण कर की। बांसुरी वादक राजेंद्र प्रसन्ना ने राग मारवा में विलंबित ताल, मध्य लय, द्रुत लय, कजरी, चैती में कई आकर्षक बंदिशें प्रस्तुत की।
उनके शिष्य सम्यक पाराशरी ने संगत की। दिल्ली से आईं बनारस घराने की गायिका सुनंदा शर्मा ने राग केदार में मध्य लय में बंदिश प्रस्तुत की तो राग भैरवी में भजन प्रस्तुत कर कार्यक्रम का समापन किया। पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे ने कलाकारों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर अरविंद गुप्ता, सुमन गुप्ता, डॉ. प्रणव शास्त्री, उपासना पाराशरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें