फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पिता के साथ बाजार आई विवाहिता को ले गया युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पिता के साथ बाजार आई विवाहिता को एक युवक बहला-फुसला कर ले गया। पिता ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन

थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 25 अप्रैल 2024 को उसकी विवाहित पुत्री ससुराल से मायके आई हुई थी। उसका विवाह गजरौला क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक से हुआ है। चार मई को वह अपनी पुत्री को दवाई दिलवाने के लिए जिला अस्पताल आया था। दवाई लेने के बाद पुत्री साड़ी में फॉल लगवाने के लिए एक दुकान पर गई।
विज्ञापन

वह पुत्री को दुकान में छोड़कर चौक बाजार में सामान लेने के लिए चला गया। सामान लेकर जब वह वापस आया, तो पता चला कि उसकी पुत्री वहां नहीं थी। बाद में पता चला कि उसकी पुत्री को थाना न्यूरिया अंतर्गत ग्राम गिधोर निवासी प्रवेश कुमार बहला फुसलाकर ले गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें