फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के मेधावियों को किया सम्मानित

Mon, 20 Jul 2026 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। ऑल इंडिया सिख पंजाबी वेलफेयर काउंसिल ने कक्षा 10वीं और 12वीं के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया। समारोह में नेकी की दीवार, उत्तर प्रदेश सिख पंजाबी संगत का सहयोग रहा। इस अवसर पर 50 मेधावी बच्चे सम्मानित किए गए।
विज्ञापन


रविवार को गुरुद्वारा दमदमा साहिब गोमती पुल में हुए सम्मान समारोह में ऑल इंडिया सिख पंजाबी वेलफेयर काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरपाल सिंह जग्गी ने कहा कि तराई क्षेत्र में धर्म परिवर्तन ही नहीं। भारी संख्या में युवाओं ने विदेशों में पलायन किया है। अगर मेधावी बच्चे सिविल सर्विसेज, प्रशासनिक सेवाओं और अन्य राष्ट्रीय सेवाओं में आगे बढ़ेंगे, तो वे समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष हरपाल सिंह राणा ने कहा कि शिक्षा ही समाज की वास्तविक शक्ति है। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए नियमित अध्ययन, समाचार पत्रों का अध्ययन और आधुनिक तकनीक महत्वपूर्ण बताई। एसपी सुकृति माधव ने बच्चों के मार्गदर्शन को समय देने को कहा। समारोह में गुरुद्वारा के जथेदार बलबीर सिंह, अध्यक्ष सरदार हरपाल सिंहआदि थे। संचालन गुरप्रीत सिंह ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें