फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पारा 35.5 डिग्री, पंखे-कूलर हुए बेअसर

विज्ञापन
शुक्रवार  शाम सात बजे इस तरह दिखा आसमान संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। शुक्रवार इस सप्ताह का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री पर पहुंच गया। भवनों की दीवारें और छतें गर्म होकर तपने लगीं। गर्मी इतनी अधिक रही कि पंखे और कूलर से भी लोगों को राहत नहीं मिल सकी। शाम के समय आसमान में बादल उमड़े, लेकिन बारिश नहीं हुई। रविवार से पांच दिन बारिश होने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन

सुबह से ही मौसम काफी गर्म रहा। दिन चढ़ने के साथ ही सूर्य के तेवर तीखे होते गए। दोपहर के समय तो लोगों के लिए बाहर निकलना मुश्किल हो गया। घरों, दफ्तरों और स्कूलों में भी गर्मी के कारण स्कूली बच्चे और कामकाजी लोग बेचैनी महसूस करते रहे।
शाम छह अचानक बादल उमड़ने लगे। साथ ही हवा का रुख भी तेज हो गया। हालांकि बारिश नहीं हुई। हवा चलने से लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिल गई।
राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. शैलेंद्र सिंह ढाका ने ने बताया कि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 28.1 एवं अधिकतम 35.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। उन्होंने बताया कि इस सप्ताह के दौरान यह अब तक सर्वाधिक तापमान रहा। शनिवार की शाम से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। इसके बाद रविवार, सोमवार, मंगलवार व बुधवार को बारिश होने का पूर्वानुमान है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें