फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा 35 डिग्री, बिजली भी दे रही दगा

Wed, 22 Apr 2015 12:00 AM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
 दिनोंदिन बढ़ती गर्मी और गर्म हवाओं के चलने से जिले के लोग को बेहाल दिखे। मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.2 और न्यूनतम 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दहकती धूप में लोग सड़कों पर कम ही नजर आए। बाजार में भी सन्नाटे जैसी स्थिति बनी रही। वहीं बिजली की कटौती भी बढ़ जाने से लोगों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन


मौसम में लगातार उतराव चढ़ाव के के बाद अब गर्मी लोगों को सताने लगी है। पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही चिलचिलाती धूप से मौसम में काफी बदलाव आ गया है। मंगलवार को सबसे अधिक गर्मी के साथ अधिकतम तापमान 35.2 व न्यूनतम 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर में चिलचिलाती धूप से बाजार में सन्नाटे जैसी स्थिति रही।

लोग तेज धूप और गर्म हवाओं के चलने से लोग घरों में कैद हो गए। सार्वजनिक स्थलों पर भी सन्नाटा पसारा नजर आया। दोपहर में लोग सड़कों पर पसीने से तरबतर दिखे। लोग धूप से बचने के लिए घरों से छाता लेकर ही निकले। स्कूली बच्चे भी गर्मी से बेहाल दिखे।
विज्ञापन


यही नहीं बढ़ती गर्मी के बीच बिजली भी लोगों को खूब सताने लगी है। बिजली के आने-जाने का कोई तय शेड्यूल भी नहीं रह गया है। इससे लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित होने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें