पीलीभीत। उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने सोमवार को अधीक्षण अभियंता विवेक कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा है। बिजली कर्मचारी संघ के कर्मचारी ने ज्ञापन में कहा कि अधिकारी, कर्मचारी,पेंशनर्स,पारवारिक पेंशनर्स घरों पर मीटर लगाने का विरोध करेगी। बिजली कर्मचारियों की दी जाने वाली सुविधाओं में कर्मचारी किसी भी तरह का बदलाव सहन नहीं करेगा। कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया, तो वह लोग आंदोलन करने को बाध्य होगे। बैठक में लालजी वर्मा, मंगलसेन, मनोज सक्सेना, रवि सैनी, विजय कुमार, रामविलास, सिंकदर दुबे, रघुवर सिंह, राकेश सक्सेना, दिनेश कुमार सक्सेना, आदित्य त्रिपाठी, आरके अग्रवाल आदि कर्मचारी रहे। संवाद