बीसलपुर। मंडी परिसर में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के कार्यकर्ताओं की पंचायत हुई। पंचायत में क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की गई। छुट्टा पशुओं की समस्या, वंचित पात्रों के राशन कार्ड और पेंशन न बनाए जाने, प्रधानमंत्री आवास न बनाए जाने, खाद की कालाबाजारी, सहकारी समितियों पर आवश्यकता अनुसार खाद न मिलने, बिजली की अघोषित कटौती आदि मांगों पर चर्चा की गई। इसके लिए अधिकारियों से मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की। ऐसा नहीं होने पर प्रशासन के विरोध में अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी दी है। पंचायत में संगठन के मंडल संयोजक संचित दीक्षित, संगठन के मंडल संयोजक संचित दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गंगवार, तहसील उपाध्यक्ष सुशील मिश्रा, तहसील सचिव शिवम तिवारी, तहसील महामंत्री अमित कुमार, मुन्नी देवी समेत संगठन के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद