पीलीभीत। यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए टनकपुर के लिए भी मेमो ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया गया है। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी। वहीं, डीजल की खपत कम हो सकेगी। यह ट्रेन बरेली से टनकपुर के बीच संचालित की जाएगी। यात्रियों को बेहतर सफर कराए जाने व डीजल की खपत कम करने के लिए रेल विभाग की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे में अब बरेली से टनकपुर के लिए एक अन्य मेमो ट्रेन का संचालन किया गया है। इससे लोगों को राहत मिलेगी। वहीं, डीजल की खपत को भी कम किया जाएगा। यह ट्रेन एक दिन छोड़कर रोजाना पीलीभीत-टनकपुर के लिए रवाना की जाएगी। यह ट्रेन पीलीभीत रेलवे स्टेशन पर 08.55 बजे पहुंचेगी। संवाद