फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...मैया यशोदा ये तेरा कन्हैया

Mon, 12 Jan 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
गांधी स्टेडियम में बिनोवा सेवा आश्रम के तत्वावधान में चल रहे ग्रामश्री मेले में बच्चों ने सांस्कृतिक पेश किए। इसमें महर्षि दयानंद बाल विद्या मंदिर के बच्चों ने ‘मैया यशोदा ये तेरा कन्हैया’ गीत पर मनमोहन नृत्य प्रस्तुत किया। संतराम सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने समूह गान से कार्यक्रम में समां बांधा। इसके अलावा प्रांजल मिश्रा, इशिता, खुशी श्रीवास्तव, तान्या, आरजू, पूजा, अनुज, अरुणिमा ने भी एकल नृत्य प्रस्तुत किया। इस मौके पर शौर्य प्रताप सिंह को चित्रकारी के लिए विशेष पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वास्थ मिशन के सर्वेश वर्मा, हृदयनाथ सिंह, सीए गौरव कटियार, संजय गुप्ता, डॉ. संजीव, आदित्य सक्सेना, अतुल, आयुष सहित कई लोग मौजूद रहे। संचालन मोहित कुमार ने किया।
विज्ञापन


मेले में खूब हुई खरीदारी
पीलीभीत। रविवार का अवकाश होने और कई दिनों बाद खिली धूप के चलते मेले में काफी भीड़ रही। लोगों ने मेले में पहुंचकर स्टालों से वस्तुओं की जानकारी लेने के साथ खरीदारी की। सबसे ज्यादा डिमांड खादी और कश्मीरी शॉल, शर्ट एवं सहरानपुर के फर्नीचर की रही। इसके अलावा महिलाओं ने सौंदर्य प्रसाधन व दैनिक उपयोग की वस्तुएं खरीदीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें