फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी की बैठक में हंगामे के बीच 15 प्रस्ताव पास

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। ब्लॉक सभागर में बुधवार को हुई क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक में हंगामे के बीच 15 से अधिक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास किए गए। अधिकांश विभागों के अफसरों के अनुपस्थित रहने पर सदस्यों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

बैठक की कार्यवाही शुरू हुई तो सदस्यों ने कई महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारियों के गैरहाजिर रहने पर नाराजगी जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच कुछ सदस्य ऐजेंडे में शामिल कुछ मुद्दों को लेकर हो-हल्ला करने लगे। इससे बैठक की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। बाद में बीडीओ के हस्तक्षेप पर कार्यवाही पुन: शुरू हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख तारावती गंगवार और संचालन बीडीओ जेसी जोशी ने किया।
हंगामे के बीच संपन्न इस बैठक में प्रत्येक ग्राम पंचायत में 20 पशुपालकों केे लिए पशु शेड बनवाने, 17 गंावों में आंगनबाड़ी केंद्रों के विभागीय भवन बनवाने, सभी ग्राम पंचायतों में पौधरोपण कराने, ग्राम पंचायतों के निर्माण कार्यों के पास साइन बोर्ड लगाने, प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक चारागाह तैयार कराने, प्रत्येक ग्राम पंचायत मेें 10 बकरी शेड बनवाने, सभी ग्राम पंचायतों में जल संरक्षण के लिए वाटर हार्वेसटिंग सिस्टम लगवाने, सभी गांवों में 2476 नए शौचालय बनवाने, आंगनबाड़ी केंद्रों पर पुष्टाहार वितरण का सत्यापन ग्राम प्रधान से कराने आदि प्रस्ताव पास किए गए।
विज्ञापन


इन मुद्दों को लेकर हुआ हंगामा
आंगनबाड़ी केंद्रों पर पुष्टाहार वितरण का सत्यापन ग्राम प्रधानों से न कराने और राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य, गन्ना, चीनी मिल, मत्स्य, मंडी समिति, बैंक, पशुपालन, वन और पीडब्ल्यूडी आदि विभागों के अधिकारियों के बैठक में न आने पर सदस्य भड़क गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें