फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: डॉक्टरों की कमीं और सेपरेशन यूनिट न होने पर अटकी मेडिकल कॉलेज की मान्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। डॉक्टरों की कमी, ब्लड सेपरेशन यूनिट न होने के कारण स्वशासी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय को राष्ट्रीय चिकित्सा परिषद (एनएमसी) की ओर से इस वर्ष से शैक्षणिक सत्र शुरू करने की मान्यता नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन


जिले में मेडिकल कॉलेज का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। इस वर्ष से यहां पर 100 सीटों का शैक्षणिक सत्र शुरू करने की तैयारी की जा रही थी लेकिन निरीक्षण के दौरान यहां कई कमियां सामने आईं। इसके चलते एनएमसी ने मान्यता देने से इन्कार कर दिया।
बता दें कि वर्तमान में यहां 59 डॉक्टर हैं, जबकि एनएमसी की शर्तों के अनुसार 85 डॉक्टर होने चाहिए। इसके अलावा जरूरी है कि ब्लड बैंक में सेपरेशन यूनिट हो। यहां के ब्लड बैंक में सेपरेशन यूनिट तो आ गई हैं, लेकिन यूनिटों का संचालन लाइसेंस न मिलने की वजह से कार्य रुका हुआ है।
विज्ञापन

ब्लड बैंक में वर्तमान में सिर्फ एक स्थायी तौर पर टेक्नीशियन है, जबकि सेपरेशन यूनिट चलाने के लिए छह टेक्नीशियन होना अनिवार्य है। जिसके लिए पत्राचार किया जा रहा है। फिलहाल एनएमसी ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन को शर्तें पूरा करने के लिए 15 दिन का समय दिया है।
विज्ञापन


इसकी जानकारी मेरे पास नहीं है। मैं इसका पता लगाकर जानकारी दे पाऊंगी। मान्यता और कारणों से रुकी है।



-डॉ. संगीता अनेजा, प्राचार्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें