फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मेडिकल कॉलेज कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर किया काम

Tue, 18 Jul 2023 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
मेडिकल कालेज में काला फीता बांधकर काम करती एएन एम । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। दो माह से वेतन न मिलने से आहत मेडिकल कॉलेज के कर्मियों ने मंगलवार से काली पट्टी बांधकर विरोध जताना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जिला महिला और पुरुष अस्पताल को अब मेडिकल कॉलेज में कर दिया गया है। इससे अस्पताल में कार्यरत कर्मियों की समस्याएं बढ़ गई है। जब से मेडिकल कॉलेज हुआ तभी से कर्मियों को वेतन नहीं मिल सका है। दो माह से वेतन न मिल पाने के कारण कर्मियों के सामने काफी समस्याएं खड़ी हो गई है।
विज्ञापन

पूर्व में समस्या को लेकर ज्ञापन दिया गया था। इसके बाद भी कोई समाधान नहीं हो सका है। इसी को लेकर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार से कर्मियों ने काला फीता बांधकर कार्य किया और विरोध जताया। डीपीए के जिलाध्यक्ष कमलेश सिंह ने बताया अभी इस तरह का विरोध जारी रहेगा। ज्ञापन का संज्ञान लेकर प्रभारी प्राचार्य ने शासन को पत्राचार किया है। समस्या का समाधान न होने पर आगे की योजना के अनुसार विरोध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें