मेडिकल कालेज में काला फीता बांधकर काम करती एएन एम । संवाद
पीलीभीत। दो माह से वेतन न मिलने से आहत मेडिकल कॉलेज के कर्मियों ने मंगलवार से काली पट्टी बांधकर विरोध जताना शुरू कर दिया है।
जिला महिला और पुरुष अस्पताल को अब मेडिकल कॉलेज में कर दिया गया है। इससे अस्पताल में कार्यरत कर्मियों की समस्याएं बढ़ गई है। जब से मेडिकल कॉलेज हुआ तभी से कर्मियों को वेतन नहीं मिल सका है। दो माह से वेतन न मिल पाने के कारण कर्मियों के सामने काफी समस्याएं खड़ी हो गई है।
पूर्व में समस्या को लेकर ज्ञापन दिया गया था। इसके बाद भी कोई समाधान नहीं हो सका है। इसी को लेकर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार से कर्मियों ने काला फीता बांधकर कार्य किया और विरोध जताया। डीपीए के जिलाध्यक्ष कमलेश सिंह ने बताया अभी इस तरह का विरोध जारी रहेगा। ज्ञापन का संज्ञान लेकर प्रभारी प्राचार्य ने शासन को पत्राचार किया है। समस्या का समाधान न होने पर आगे की योजना के अनुसार विरोध होगा।