फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरू हो गई टेली मेडिसन सेवा, कॉल करके डाक्टर से ले सकेंगे परामर्श

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। लॉकडाउन में सामान्य रोगियों को सहूलियत देते हुए टेली मेडिसन सेवा शुरू की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जिम्मेदारी 10 डाक्टरों को सौंपी है। मरीज डाक्टरों से मोबाइल पर समस्या बताकर परामर्श ले सकेंगे।
विज्ञापन

दस डॉक्टर में एक रेडियोलॉजिस्ट, दो बाल रोग विशेषज्ञ, दो शल्यक, दो अस्थिरोग, दो ईएनटी, एक चर्म रोग विशेषज्ञ के अलावा एक फिजिशियन को शामिल किया गया है। यदि किसी को कोई परेशानी होती है तो वह मोबाइल पर जिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट डा. जगदीश के मोबाइल नंबर 7983639393, बच्चों के लिए डा. लाखन सिंह के मोबाइल नंबर 7579168682, शल्यक के लिए डॉ. नितिन मलिक से मोबाइल नंबर 8508029408, हड्डी रोग के लिए डा. संजीव सक्सेना के मोबाइल नंबर 9456404162, नाक कान गला के लिए डॉ. अनिल मिश्रा के मोबाइल नंबर 7830920773 पर संपर्क कर सकते हैं। इनके अलावा डॉ. प्रवीन शर्मा के मोबाइल नंबर 9760364853, फिजिशियन डॉ. रमाकांत सागर के मोबाइल नंबर 9412417152 और चर्म रोग के लिए सलाह लेने को डॉ. सत्यपाल सिंह के मोबाइल नंबर 9457690284 पर संपर्क कर सकते हैं। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि ऑन काल कोई भी अपनी बीमारी से संबधित जानकारी और परामर्श डॉक्टरों से ले सकता है। प्राइवेट डॉक्टरों को भी इस सेवा में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें