फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 50 बेड के महिला अस्पताल भवन में जल्द शुरू होगी एमसीएच विंग

Fri, 07 Feb 2025 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। नगर में 7.34 करोड़ रुपये की लागत से बने 50 बेड के महिला चिकित्सालय भवन में शीघ्र ही एमसीएच (मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य ) विंग शुरू होगी। एमसीएच विंग के लिए सामान व दवाइयां पहले ही आ चुकी हैं। बुधवार को सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा ने महिला चिकित्सालय भवन का निरीक्षण कर एक सप्ताह में साफ-सफाई, मरम्मत, रंगाई पुताई कराने के निर्देश प्रभारी चिकित्साधिकारी को दिए है।
विज्ञापन

पूरनपुर देहात में महिला चिकित्सालय के पुराने भवन को ध्वस्त कर 50 बेड का नए भवन का निर्माण फरवरी 2019 में शुरू किया गया था। निर्माण जून 2021 में पूरा होना था। लेकिन, यह कार्य 2023 तक पूरा हो सका।
भवन स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर भी हो गया, लेकिन अब तक स्टाफ की तैनाती न होने से इसका संचालन शुरू नहीं हो पाया। भवन में एमसीएच विंग शुरू करने के लिए सितंबर में भी सीएमओ ने निरीक्षण किया था। सीएमओ ने बताया कि शीघ्र ही महिला अस्पताल में एमसीएच विंग शुरू की जाएगी। सीएचसी में हो रहे प्रसव आदि महिला चिकित्सालय में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें