फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 मई से सिर्फ शाहजहांपुर  मैलानी मार्ग पर चलेंगी ट्रेनें

Sun, 08 May 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
भीड़
विज्ञापन
15 मई से टनकपुर-पीलीभीत और ऐशबाग सीतापुर रेलमार्ग मेगा ब्लॉक के चलते बंद हो रहा है। अब सिर्फ मैलानी और शाहजहांपुर मार्ग पर ही ट्रेनें चलेंगी। इसके लिए रेलवे ने दोनों मार्गों का नया टाइम टेबल जारी किया है। इसके अनुसार दोनों रूटों पर सिर्फ 5-5 पैसेंजर ट्रेनें ही चलेगी। कोई भी एक्सप्रेस ट्रेन नहीं चलाई जाएगी।
विज्ञापन

जिले में इस समय अमान परिवर्तन का काम चल रहा है। बरेली पीलीभीत मार्ग पर ट्रेनों का संचालन काफी दिनों से बंद है। अब 15 मई से पीलीभीत से टनकपुर और उधर ऐशबाग से सीतापुर मार्ग पर भी ट्रेनों का संचालन बंद किया जा रहा है। सीतापुर ऐशबाग रेलमार्ग बंद होने से पीलीभीत से लखनऊ की रेल सेवा फिलहाल स्थगित रहेगी और ट्रेनों का संचालन पीलीभीत से मैलानी तक ही रहेगा। मैलानी से आगे सीतापुर तक जाने के लिए मैलानी में ट्रेन बदलनी पड़ेेगी। ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने ट्रेन संचालन का नया टाइम टेबल जारी किया है। इसके अनुसार मैलानी और शाहजहांपुर दोनों रेल मार्गों पर पांच-पांच पैसेंजर ट्रेनें चलेंगी, जिसमें पीलीभीत से रात नौ बजे चलने वाली फास्ट पैसेंजर शामिल है। एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन अब पूरी तरह बंद रहेगा। 
विज्ञापन


नई समय सारिणी-मैलानी रेलमार्ग
अप ट्रेन
ट्रेन संख्या    पीलीभीत          पूरनपुर    मैलानी
52207        6.55 (सुबह)    8.00        9.30
52205        11.00 (सुबह)    11.55        01.15
52221        3.00    (दोपहर)    4.05        5.25
52223        5.40 (शाम)        6.37        8.00
52225        9.00 (रात)        9.47        11.00
डाउन ट्रेन
ट्रेन संख्या    मैलानी              पूरनपुर    पीलीभीत
52224        6.25 (सुबह)    7.20        8.25
52222        10.15 (सुबह)    11.12        2.00
52208        01.30    (दोपहर)    02.30        4.00
52226        5.50 (शाम)        6.47        8.05
52206        9.50 (रात)        10.47        11.00
शाहजहांपुर रेलमार्ग
अप ट्रेन
ट्रेन संख्या    पीलीभीत        बीसलपुर   शाहजहांपुर
52297        5.00 (सुबह)    5.46        7.15
52231        7.20 (सुबह)    8.11        10.00
52230        9.30    (सुबह)    10.32        12.45
52233        2.00 (दोपहर)    5.03        4.50
52235        5.50 (शाम)        8.52        8.50
डाउन ट्रेन
ट्रेन संख्या    शाहजहांपुर        बीसलपुर    पीलीभीत
52229        6.30 (सुबह)    8.08        9.20
52298        8.05 (सुबह)    9.28        10.50
52232        10.45    (सुबह)    12.16        1.45
52234        1.35 (दोपहर)    2.58        4.50
52236        5.30 (शाम)        6.53        8.15
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें