फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अधिकतम पारा बढ़ा, उमस ने किया परेशान

Sun, 25 May 2025 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में मौसम के उतार-चढ़ाव के बीच गर्मी का सितम जारी है। शनिवार को दो दिन पूर्व की अपेक्षा गर्मी का एहसास अधिक हुआ। सुबह से खिली धूप शाम तक बनी रही। लोग गर्मी से परेशान हुए। शनिवार को अधिकतम तापमान में भी इजाफा हुआ।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह से ही धूप खिली। दस बजे के बाद धूप में तेजी से लोग बेहाल हो गए। सूरज की तेजी से लोग सिर और चेहरों को ढक कर ही घरों से बाहर निकले। दोपहर में उमस भरी गर्मी ने लोगों को अधिक परेशान किया। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि शनिवार को अधिकतम 37.2 व न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं शुक्रवार को अधिकतम 35.8 व न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री दर्ज किया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें