बीसलपुर। काशीनाथ विहार मोहल्ले में सोमवार को विश्व हिंदू परिषद से संबद्ध मातृशक्ति संगठन की बैठक हुई। इसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। ब्रज प्रांत विभाग संयोजक सोनी पटेल ने कहा कि संगठन की ओर से बस्तियों में बाल संस्कार केंद्र खोले जाएंगे।
बैठक में भाजपा के जिला महामंत्री अमित अग्रवाल की पत्नी श्वेता अग्रवाल को विश्व हिंदू परिषद से संबद्ध मातृशक्ति संगठन का जिला सह संयोजक बनाया गया। ब्रज प्रांत विभाग संयोजक सोनी पटेल ने पटका पहनाकर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि नगर की सभी महिलाओं को महिला शक्ति एवं महिला सुरक्षा की दृष्टि से अपने धर्म के प्रति प्रोत्साहित करना है।
नगर की विभिन्न बस्तियों में बाल संस्कार केंद्र खोलकर भारतीय एवं सनातन संस्कार उनके अंदर सदैव बने रहे, इसके लिए प्रेरित करना है। बैठक में संकल्प लिया गया कि बालिकाओं को लव जिहाद जैसे घृणित अपराधों से बचाने का कार्य करेंगे। बैठक में किरण देवी, प्रीति गुप्ता, सुमन गुप्ता, आशी अग्रवाल, नीतू गुप्ता, सोनी मीनाक्षी सिंघल, प्रिया गोयल, प्रभा गंगवार, बिंदु वाला और इंदु बाला मौजूद रहीं। बैठक की अध्यक्षता श्वेता अग्रवाल ने की और संचालन प्रीति गुप्ता ने किया। संवाद