हजरत मस्तान शाह मियां रहम तुल्लाह अलैह उर्फ दम मौला शाह मियां के चल रहे उर्से पाक के सातवें दिन काबीना मंत्री हाजी रियाज अहमद समेत अकीदतमंदों ने दरगाह शरीफ पर पहुंचकर चादर पोशी की। इधर देर शाम कव्वाली का प्रोग्राम हुआ।
क्षेत्र के गांव सरैंदापट्टी स्थित हजरत मस्तान शाह मियां की दरगाह पर 25 नवबर से 150वां सालाना उर्स का आगाज हुआ था। इधर उर्स के सातवें दिन बृहस्पतिवार को दरगाह शरीफ पर चादर पोशी का प्रोग्राम हुआ। कबीना मंत्री हाजी रियाज अहमद ने दरगाह पर पहुंचकर चादरपोशी की और मुल्क में अमन चैन की दुआ मंागी। इधर सुबह से लेकर शाम तक दरगाह पर बड़ी तादाद में अकीदतमंदों ने चादरपोशी की। इस मौके रियाज खान, असलम जावेद, डा. शफीक अहमद मलिक, मोहम्मद हाशिम, कमेटी अध्यक्ष अखलाक हुसैन अंसारी, अनीसुर्रहमान, फईम मलिक मौजूद रहे। इधर देर शाम कव्वाली का प्रोग्राम हुआ। जिसमें शकील जमील व चुलबुल तथा शीवा परवीन के बीच मुकाबला हुआ। देर रात तक चले इस प्रोग्राम में बड़ी तादाद में जायरीन मौजूद रहे। इस मौके पर खालिद खान, मोहम्मद आदिल,परवेज खान, रामगोपाल प्रजापति, मोहम्मद इलियास, मोहम्मद इस्लाम, बाबू अंसारी, मोहम्मद खालिद, जमुना प्रसाद, नुवैद मलिक, हुमायूं अंसारी, नदीम मलिक, बाबू इदरीसी, वाहिद अली, शकील मलिक, नईम, नूर हसन, फैजुल हसन, असलम खां, ख्यालीराम, हरजीत सिंह, झांझनलाल, चोखे लाल आदि मौजूद रहे। सज्जादानशीन शिपते अली ने बताया कि उर्स के तहत दो दिसंबर को हाजी तसलीम आरिफ व उजाला परवीन के बीच कव्वाली मुकाबला होगा। उर्स का समापन तीन दिसंबर को सुबह दस बजे कुलशरीफ के साथ होगा।