फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नकाबपोश बदमाशों ने दंपती को बंधक बनाकर की लूटपाट

Fri, 29 Sep 2023 12:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
घर में हुई लूटपाट की जानकारी देती महिला । संवाद
विज्ञापन
पूरनपुर। नकाबपोश तीन बदमाशों ने तमंचा और चाकू के बल पर दंपती को बंधक बनाकर घर में रखे आवास निर्माण की किस्त के 30 हजार रुपये और सोने के कुंडल और लॉकेट लूट लिया। विरोध करने पर दंपती की पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। दंपती का आरोप है कि पुलिस ने लूट की घटना को चोरी में दर्ज करने के लिए उनसे सादा कागज पर हस्ताक्षर करा लिए हैं।
विज्ञापन

घटना पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव टांडा छत्रपति गौंटिया की है। गांव में रामकुमार का घर बाहर की ओर बगैर दरवाजे का है। रामकुमार ने बताया कि बुधवार रात करीब डेढ़ बजे उनके घर के बाहर एक बाइक आकर रुकी। उस वक्त वह लघुशंका के लिए उठे थे। बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने चाकू और तमंचा के बल पर उन्हें बंधक बना लिया।
इसके बाद में बदमाशों ने रामकुमार की पत्नी को भी बंधक बना लिया। बदमाशों ने बुधवार को बैंक से निकाले गए आवास की किस्त के रुपये देने को कहा। मना करने पर बदमाशों ने रामकुमार और उनकी पत्नी की पिटाई कर दी। इसके बाद घर में प्लास्टिक के डिब्बे में रखे 30 हजार रुपये निकाल लिए। पत्नी के कानों से सोने के कुंडल और लॉकेट भी उतरवा लिया।
विज्ञापन

रामकुमार के भाई ठाकुर प्रसाद और उनकी पत्नी शांति देवी ने बताया कि बदमाशों के जाने के बाद रामकुमार के शोर मचाने पर वे मौके पर पहुंचीं। सूचना पर रात में ही पुलिस आ गई और घटना की जानकारी ली। कोतवाल जगत सिंह ने बताया कि लूटपाट की घटना नहीं हुई है। आवास निर्माण की रकम हड़पने की कोशिश पर लूट की झूठी सूचना दी गई है। जांच कराई जा रही है।
०००००००
लूट की घटना की तहरीर चोरी में लिखवाने का आरोप
रामकुमार ने मौके पर पहुंची पुलिस पर लूट की घटना की तहरीर चोरी की लिखाने का आरोप लगाया। उसने एसपी को भेजे शिकायती पत्र में तहरीर की जगह सादे कागज पर जबरिया हस्ताक्षर कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें