फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहरी लोगों की सूचना पर मस्जिद पठानी में छापा, कई परिवारों की जांच 15-40-39

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मोहल्ला मस्जिद पठानी में बाहरी लोगों के छिपे होने की सूचना पर स्वास्थ्य और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोतवाली पुलिस के साथ इस इलाके में जाकर कई घरों में रहने वालों के बारे में पड़ताल की। सबका स्वास्थ्य परीक्षण कराकर नाम-पते नोट किए गए। कोरोना वायरस को लेकर किसी बाहरी व्यक्ति को न रखने की हिदायत देकर टीम लौट आई।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए पुलिस-प्रशासन की नजर बाहरी लोगों पर है। इसको लेकर आंगनबाड़ी, आशा वर्कर से लगातार सुरागरसी कराई जा रही है। पुलिस भी बेहद सतर्कता बरत रही है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग को शहर के मोहल्ला मस्जिद पठानी के कुछ मकानों में बाहरी लोगों के छिपे होने की सूचना मिली। अंदेशा यही भी जताया गया कि उनमें से कुछ निजामुद्दीन की तब्लीगी जमात से लौटने वाले भी हो सकते हैं। इसलिए सूचना को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य टीम ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस की मदद मांगी। कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी पुलिस फोर्स लेकर स्वास्थ्य टीम के साथ पड़ताल की कार्रवाई में जुट गए। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मस्जिद पठानी इलाके में सबसे पहले धुनों वाला चौराहा के पास पहुंचकर पहले दो मकानों को चेक किया गया। टीम ने घरों में मिले 24 सदस्यों के नाम पते नोट कर उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया। कुछ लोग पुलिस के पहुंचने पर पीछे के दरवाजे से भाग गए। उनके बारे में पूछने पर गृहस्वामियों ने सभी के मोहल्ले का रहने वाला बताया। फिलहाल पुलिस ने उनका भी नाम-पिता नोट कर लिया। इलाके के एक मदरसा भी चालू होने की सूचना मिली थी, हालांकि पड़ताल में यह सूचना गलत निकली।
धुनों वाले चौराहे से टीम युवक संघ पुस्तकालय के सामने पहुंची। यहां भी कई घरों में जाकर जांच पड़ताल की गई। कुछ घरों से सदस्यों के काम से बाहर जाने की बात कही गई। मौजूदा सभी सदस्यों की पड़ताल की गई। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम की कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मचा रहा। वहीं कुछ रसूखदार लोग पुलिस और स्वास्थ्य टीम के पहुंचने के बाद ही फोन से सिफारिश कर दबाव बनाने में जुट गए। हालांकि उन्हें सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण कराए जाने की बात कहकर समझा बुझा दिया गया। जांचे गए कुछ घरों में दूसरे मोहल्ले के रहने वाले रिश्तेदार भी मिले। इस पर पुलिस ने उन्हें फटकार लगाई। सभी को मास्क पहनने और एक दूसरे से दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए। पुलिस पुलिस दिल्ली से वापसी करने वालों की भी छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला मस्जिद पठानी के कुछ घरों में बाहरी लोगों के होने की सूचना स्वास्थ्य टीम को मिली थी। इसी के चलते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों संग जाकर कई घरों में छानबीन की गई है। अब तक कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई है। - श्रीकांत द्विवेदी, कोतवाल
बाहरी लोगों और जमातियों के ठहरने की सूचना मिली थी। इसको लेकर पुलिस के साथ जांच की गई है। इस दौरान मोहल्ला मस्जिद पठानी के कुल 44 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। उनके नाम-पते समेत सभी जानकारी जुटाई है। - डॉ.आरके सिंह, स्वास्थ्य टीम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें