फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जयंती पर शहीद भगत सिंह को याद किया

विज्ञापन
ग्राम बिठौरा में आयोजित आम आदमी पाट्री के कार्यक्रम में संबो​धित करते जिलाअध्यक्ष अमित मिश्रा। 
विज्ञापन
पीलीभीत। आम आदमी पार्टी ने गांव बिठौरा में शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई। परिवर्तन सभा का आयोजन कर पार्टी की नीतियां बताईं।
विज्ञापन

जयंती के मौके पर सबसे पहले सभी ने शहीद भगत सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इसके बाद प्रांतीय उपाध्यक्ष /पीलीभीत प्रभारी सुनीता गंगवार ने कहा कि देश में सत्ताधारी लोग गरीब के बच्चों को शिक्षा से दूर रखना चाहते हैं, लेकिन पार्टी ने दिल्ली में गरीब बच्चों को अच्छी और मुफ्त शिक्षा देकर ये साबित कर दिया कि गरीब बच्चा भी इंजीनियर और डॉक्टर बन सकता है।
जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा ने कहा आम आदमी पार्टी जनपद पीलीभीत में जनमानस से जुड़े हर मुद्दों पर संघर्ष कर रही है। शहीद भगत सिंह ने देश को आजाद कराने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उनका सपना था कि आजाद देश में कोई भूखा न रहे। जिला महासचिव संजय कुमार ने कहा कि आम आदमी पार्टी मुद्दों की राजनीति करती है।
विज्ञापन

कार्यक्रम आयोजक जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा राम सिंह सोनकर ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में कई लोगो ने पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर सदस्यता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन



श्रद्धासुमन अर्पित किए
बीसलपुर। क्रांतिकारी विचार मंच ने ग्राम बड़ा गांव स्थित कार्यालय पर शनिवार को शहीद भगत सिंह का जयंती समारोह मनाया।
इस मौके पर उपस्थित लोगों ने शहीद भगत सिंह के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। मंच के प्रांतीय संरक्षक देवस्वरूप पटेल, रोशनलाल राजपूत, रजनीश गंगवार, सुनील अवस्थी, उमाकांत, पिंकू त्रिवेदी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें