फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, ससुरालीजन नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा। थाना क्षेत्र के गांव महोलिया में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना माधोटांडा के गांव नरायनपुर बुजुर्ग निवासी सियाराम ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनकी बेटी सीमा (25) की शादी महोलिया निवासी सोनू से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद ससुरालीजनों ने एक लाख नकद और बाइक की मांग की। मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित किया जाता था। सीमा के पति सोनू, ससुर, सास, जेठ, जेठानी और ननद ताना मारते थे कि दहेज लेकर आओ नहीं तो जहर खाकर या फंदा लगाकर मर जाओ।
सियाराम ने कहा, इससे तंग आकर सीमा ने बृहस्पतिवार की रात फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मौके पर गई पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। एसओ सिद्धांत शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें