फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: विवाहिता का मायके में फंदे से लटका मिला शव

Wed, 13 Aug 2025 12:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। शाहजहांपुर की एक विवाहिता का शव उसके मायके में मंगलवार की शाम फंदे से लटका मिला। शाहजहांपुर के थाना निगोही क्षेत्र के गांव ऐंठापुर निवासी विमल कुमार की पत्नी सुरजला देवी (25) रक्षाबंधन पर अपने मायके गांव खनंका आई थीं। उनके पति ट्रक चालक हैं। मायके में अपने चाचा जगदीश प्रसाद के घर में फंदे से सुरजला देवी का शव लटकता मिला। सूचना पर कोतवाल संजीव शुक्ला फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। कोतवाल ने बताया कि शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है। युवती की मौत का कारण पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हो सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें