फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घर में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूरिया के सूरजपुर गांव की घटना, पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन

न्यूरिया। सूरजपुर गांव में 23 वर्षीय लक्ष्मी देवी का शव घर में फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम सूरजपुर निवासी लक्ष्मी देवी पत्नी चंद्रप्रकाश ने बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे अपने ही घर में दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला का शव घर के भीतर कुंडी पर लटका मिला। सुबह जब परिजनों की नजर शव पर पड़ी तो मातम पसर गया। जानकारी होने पर थाना प्रभारी सुभाष मावी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतका का विवाह करीब पांच वर्ष पूर्व हुआ था। उसका पति चंद्रप्रकाश देहरादून में प्राइवेट नौकरी करता है। बताया जा रहा है कि करीब 10 दिन पहले ही चंद्रप्रकाश अपनी मां के निधन के बाद घर आया था और बुधवार को उसकी मां का दिनवार भी था। घटना के कारणों को लेकर परिजन स्पष्ट कुछ नहीं बता पा रहे हैं। मृतका की दो माह की एक मासूम पुत्री भी है। थाना प्रभारी सुभाष मावी ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें