पूरनपुर (पीलीभीत)। दहेज में पांच लाख रुपये और बाइक की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
सेहरामऊ उत्तरी के गांव केसरपुर निवासी सबीना का निकाह लखीमपुर खीरी के थाना मैलानी के गांव उदयपुर निवासी जिबराइल के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह के कुछ दिन बाद दहेज में पांच लाख रुपये और बुलेट की मांग की जाने लगी। मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। 10 जुलाई 2023 को ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति जिबराइल, राजू, शान मोहम्मद, कमाल अहमद, लल्ला व रोहित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।