फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर देकर की गई थी विवाहिता की हत्या, पति समेत तीन जेल भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता की नवंबर 2019 में संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। जिस पर विवाहिता की मां ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा जांच को भेजा गया था। विसरा में जहर से मौत होना पाया गया। नामजद तीन आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

गांव पूरनपुर कुर्रिया निवासी हरप्रीत सिंह की पत्नी किरनदीप कौर को 16 नवंबर 2019 को गंभीर हालत में सीएचसी लाया गया था। चिकित्सकों ने इलाज से पहले उसे मृत घोषित कर दिया था। किरनदीप के ससुराल वाले उसका शव घर ले गए। घटना की शाम पिता की सूचना पर पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत का राज न खुलने पर उसका विसरा सुरक्षित किया गया था। पुलिस ने मृतक की मां सुखविंदर कौर की ओर से पति हरप्रीत सिंह, ससुर तरसेम सिंह, सास गुरप्रीत कौर, देवर हरविंदर और ननद पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। सीओ योगेंद्र कुमार ने बताया कि विसरा रिपोर्ट में जहर से मौत होना पाया गया। रविवार को हरप्रीत सिंह, तरसेम सिंह और गुरमीत कौर को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया गया, बाद में उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें