बीसलपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एंबूलेंस में लेटी ट्रेन हादसे की शिकार दीप देवी।संवाद
बीसलपुर। रविवार को सुबह पीलीभीत जा रही महिला रास्ते में ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली निवासी दीप कुमारी रविवार को सुबह वाली ट्रेन से पीलीभीत जा रहीं थी। पलटी आने की आशंका में वह ट्रेन की गैलरी में किनारे पर बैठ गईं। इसी दौरान नीचे की ओर मुंह कर पलटी करने लगीं। ऐसे में संतुलन बिगड़ जाने से वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।
यात्रियों के शोर मचाने पर चालक ने ट्रेन रोक दी। एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। इस दौरान करीब आधा घंटा ट्रेन खड़ी रही। एंबुलेंस के जाते ही ट्रेन पीलीभीत के लिए रवाना हो गई।