फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit: सेना में नौकरी लगते ही बदला पति और ससुरालवाले, करने लगे दहेज की मांग, विवाहिता से किया ऐसा सलूक

Thu, 12 Jun 2025 05:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के माधोटांडा क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। विवाहिता ने पति व ससुरालवालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के माधोटांडा क्षेत्र में शादी के बाद पति की सेना में नौकरी लगते ही ससुराल के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग कर विवाहिता को परेशान करने लगे। आरोप है कि नौ मार्च को पति समेत ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर छोटी पुत्री के साथ घर से निकाल दिया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


माधोटांडा क्षेत्र के ग्राम जमुनिया निवासी कलावती ने एसपी के आदेश पर माधोटांडा थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसकी शादी 10 साल पूर्व गजरौला कला निवासी हिमांचल प्रसाद वर्मा के साथ हुई थी। शादी में मायके पक्ष के लोगों ने हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया था। शादी के बाद उसके पति की सेना में नौकरी लग गई। इसके बाद पति के अलावा जेठ विजयपाल वर्मा, ससुर हेतराम, सास मीरा देवी कम दहेज का ताना देने लगे। अतिरिक्त दहेज के रूप में एक लाख रुपये और अन्य सामान की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट करने लगे। उसकी दो पुत्रियां भी हैं। 

आरोप है कि 18 अक्तूबर 2024 को आरोपियों ने रात के समय उसके साथ मारपीट की और छोटी पुत्री के साथ उसे घर से निकाल दिया। पंचायत के बाद वह दोबारा ससुराल चली गई। आरोप है कि नौ मार्च 2025 को उसके घर आए पति ने अपने परिजनों के साथ मिलकर दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट की और दोबारा छोटी बच्ची के साथ घर से निकाल दिया। थाने में शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। थाना प्रभारी अशोक पाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें