फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
जहानाबाद के गांव कल्याणपुर चक्रतीर्थ में जांच पड़ताल करती पुलिस।संवाद
विज्ञापन
जहानाबाद (पीलीभीत)। थाना क्षेत्र के गांव कल्याणपुर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर विषाक्त पदार्थ खिलाकर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव रसूला कमरुलनिशा निवासी छत्रपाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसने अपनी पुत्री शशि गंगवार की शादी 27 फरवरी 2024 को जहानाबाद क्षेत्र के गांव चक्रतीर्थ निवासी एक युवक के साथ की थी। शादी में हैसियत के अनुसार दहेज दिया था, लेकिन दहेज से उसके पति के अलावा अन्य ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे।
उनकी पुत्री को आए दिन मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करते थे। दहेज में दो लाख रुपये और जेवरात की मांग को लेकर कई बार परेशान किया। पंचायत के बाद भी कोई सुधार नहीं हो सका। आरोप है कि शनिवार को ससुरालियों ने पुत्री को विषाक्त पदार्थ देकर मार दिया। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे तो पुत्री मृत अवस्था में मिली।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने फारेंसिक टीम की मदद से जांच-पड़ताल की। थाना प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विषाक्त पदार्थ खाने से महिला की मौत

पीलीभीत। बरखेड़ा थाने के गांव पौटा गौटिया निवासी महिला ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
गांव पौटा गौटिया निवासी सीमा देवी (45) शुक्रवार को परिजनों के साथ घर पर थीं। देर शाम सीमा ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद महिला की हालत खराब बिगड़ने लगी। पता चला तो परिजनों के होश उड़ गए। आनन फानन में महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी पर महिला के मायके पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। सूचना थाना पुलिस को दी गई। घटना के बारे में परिजन कुछ स्पष्ट नहीं बता रहे हैं। थाना प्रभारी मुकेश कुमार शुक्ला ने बताया की परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। मृतका के तीन बच्चे हैं। संवाद

ससुरालियोंं के खिलाफ दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का मामला

बीसलपुर। गांव भौरुआ निवासी महिला ने पति समेत चार ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव भौरुआ निवासी पिंकी ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि उसका विवाह छह वर्ष पूर्व बदायूं जिले के थाना उझानी के गांव चंदनपुर निवासी समोघ सिंह से हुआ था। विवाह में उसके मायके वालों ने अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया था। ससुराल वाले दहेज से संतुष्ट नहीं थे।
दो लाख रुपये दहेज के रूप में मांगने लगे। मायके वालों के असमर्थता जताने पर ससुराल वाले उसका उत्पीड़न करने लगे। आरोप है कि ससुराल वालों ने 22 अक्तूबर को पिंकी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि पिंकी की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
रिपोर्ट में पिंकी के पति समोघ सिंह, ससुर रामऔतार सिंह, सास विमली देवी और उनके करीबी रिश्तेदार शाहजहांपुर के थाना खुदागंज के गांव रहीमपुर निवासी प्रेमपाल सिंह को नामजद किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें