फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, जहर देकर मारने का आरोप

Fri, 06 Jun 2025 01:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। गांव पतरसिया निवासी नव विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जानकारी पर पहुंचे मायके वालों ने विवाहिता को जहर देकर मारने का लगाया आरोप है। पुलिस ने विवाहिता के पति, ससुर और देवर पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना जहानाबाद के गांव खंडारा निवासी वासुदेव ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री कमलेश कुमारी का विवाह एक वर्ष पूर्व बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव पतरसिया निवासी राजेश गंगवार के साथ किया था। आरोप है शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को परेशान करने लगे।
बुधवार शाम करीब छह बजे कमलेश कुमारी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बृहस्पतिवार तड़के करीब तीन बजे उसकी मौत हो गई। मृतका के भाई का आरोप है कि बहन के ससुराल वालों ने बुधवार से सुबह तक कोई खबर नहीं दी। जब अस्पताल वालों ने शव देने से इन्कार किया तो सुबह फोन किया। मायके वालों ने विवाहिता को जहर देकर मारने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल की और शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। एसआई अखिलेश चौहान ने बताया कि मृतका के पिता वासुदेव की तहरीर पर पति राजेश गंगवार, ससुर व देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें