फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आराेप

Sat, 02 Sep 2023 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत होने पर मायके वालों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि संतान न होने पर गला दबाकर हत्या की गई है। सुनगढ़ी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़िया वैश्य की रहने वाली संगीता देवी की शादी 2012 में सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के मोहल्ला सिविल लाइंस साउथ निवासी देवेंद्र सिंह से हुई थी। आरोप है कि 11 साल बाद भी कोई संतान न होने पर पति समेत ससुराल वाले संगीता को प्रताड़ित करते थे। पति दूसरी शादी करना चाहता था। इसे लेकर आए दिन घर में झगड़ा होता था।
शुक्रवार दोपहर को संगीता की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी मिलते ही मायके वाले शाहजहांपुर से यहां आ गए। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि शव पर गले में चोट का निशान है। मायके वाले संगीता की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं ससुराल वाले मामले को आत्महत्या बता रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें