फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाली के गांव नीवाडांडी में मंगलवार की रात एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

लखीपुर के थाना मैलानी के गांव मछुआ निवासी सरोज कुमार यादव ने बताया कि उनकी बहन सविता (27) का विवाह साढ़े छह वर्ष पूर्व बीसलपुर कोतवाली के गांव नीवाडांडी निवासी कप्तान सिंह से हुआ था। वर पक्ष शादी में मिले दहेज को कम बताते हुए सविता का उत्पीड़न करने लगा। इस बीच दोनों पक्षों में कई बार समझौते के भी प्रयास हुए। इस दौरान सविता के तीन बच्चे भी हो गए थे।
मंगलवार की रात सविता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पड़ोसियों से मिली सूचना के आधार पर मायके वाले रात में ही आ गए थे। सरोज कुमार ने कोतवाली में मामले की सूचना दी। सरोज कुमार ने दहेज के लिए बहन की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। सरोज ने बताया कि उसकी बहन की गर्दन पर चोटों के निशान हैं। पुलिस ने शव सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में पता चला कि सविता ने घरेलू कलह से परेशान होकर फंदे से लटककर आत्महत्या की है। उसकी गर्दन पर रस्सी के निशान भी मिले हैं। पुलिस जब तक मौके पर पहुंची तब तक ससुरालियों ने शव फंदे से उतारकर नीचे रख दिया था। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में अभी कोई तहरीर भी नहीं मिली हेै।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें