फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 50 हजार रुपये और बाइक न देने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा। दहेज में 50 हजार रुपये और बाइक न देने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव घुरिघास निवासी सीमा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी चार वर्ष पूर्व पस्तौर कुईया गांव निवासी कुलदीप के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी में दिए दान दहेज से ससुराल के लोग संतुष्ट नहीं हुए और परेशान करने लगे। आए दिन मानसिक और शारीरिक यातनाएं दी जाने लगीं।
आरोप है कि चार दिन पूर्व दहेज में 50 हजार रुपये और बाइक की मांग को लेकर पति कुलदीप, ससुर राजेश, सास तारावती, नंद शरोजा देवी ने एक राय होकर उसके साथ गालीगलौज के बाद मारपीट की। इसके बाद घर से निकाल दिया। एसओ प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि पति समेत चार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें