फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार के लोगों ने जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। 52 दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार के लोगों ने नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला और धरना दिया। इसके बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी न्यायिक को सौंपा।
विज्ञापन

ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार के बैनर तले काफी संख्या में लोग बीते एक सितंबर से कलक्ट्रेट परिसर में धरना दे रहे हैं। उनकी मांगों को लेकर शासन और प्रशासन की ओर से अब तक कोई निर्णय नहीं हो सका है।
मंगलवार को काफी संख्या में लोग धरना स्थल पर एकत्र हुए। यहां पर मांगों को लेकर बैठक की। इसके बाद जुलूस की शक्ल में टनकपुर हाईवे होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे।
विज्ञापन

इसके बाद अपर जिलाधिकारी अजीत परेश को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार के लोगों का कहना है कि उनकी विभिन्न कंपनियों में काफी धनराशि जमा है। जिसका अब तक भुगतान नहीं हो सका है। ज्ञापन में डूबी हुई रकम को दो से तीन गुना वापस कराने। केंद्र सरकार की ओर से जारी आदेश का प्रचार प्रसार कराने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष दृगपाल, हजारीलाल, बलजीत कौर, हीरालाल वर्मा, राम चंद्र भाष्कर सहित काफी लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें