बिलसंडा (पीलीभीत)। दहेज की मांग को पूरी न करने पर विवाहिता से मारपीट करने के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बरेली के थाना फरीदपुर के गांव मेहतरपुर तिजा सिंह भगवंतपुर गांव निवासी जमील अहमद ने पुलिस को बताया कि उसने बेटी शहनाज की शादी थाना क्षेत्र के गांव मरौरी खास में 15 फरवरी 2021 को नसीम के साथ की थी। शादी के कुछ दिनों के बाद पुत्री के सुसरालवाले आए दिन कम दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।
दहेज में 10 लाख रुपये की मांग की। जिसे देने में जब पुत्री ने असमर्थता जताई तो ससुराल वाले शहनाज के साथ मारपीट करने लगे। इस मामले में थाना फरीदपुर और महिला थाना बरेली में शिकायती पत्र दिया। आरोप है कि 24 जुलाई 2024 को नसीम मोहम्मद की मां, बहन रेशमा तथा ताई चंदा ने पुत्री को बुरी तरह पीटा, जिससे उसका सिर भी फट गया। एसओ रणजीत सिंह ने बताया कि नसीम मोहम्मद, कमरूदीन, रेशमा और ताई चन्दा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।