घुंघचाई। पति के हिस्से की जमीन पर कब्जा करने से रोका तो ससुरालियों ने विवाहिता को बेरहमी से पीटा। पत्नी को बचाने आए पति को भी नहीं बख्शा गया। विवाहिता पति के साथ थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी।
घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव सिमरिया ता.अजीतपुर बिल्हा निवासी रामऔतार ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री रूबी की शादी पांच साल पहले पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव खमरिया पट्टी निवासी एक युवक के साथ की थी। आरोप है कि ससुराल वाले उसके पति के हिस्से की जगह पर जबरन कब्जा कर रहे थे।
विरोध करने पर पुत्री व उसके पति से मारपीट की गई। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर रूप से घायल पुत्री पति को साथ थाने पहुंची और तहरीर दी। थाना प्रभारी विशेष कुमार के अनुसार घायल विवाहिता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। तहरीर पर जांच कराई जा रही है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।