फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों पर भी नहीं आया तरस: अपने-अपने प्रेमी के साथ गईं विवाहित सगी बहनें, मनाते रह गए परिजन

Sat, 28 Feb 2026 03:57 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के घुंघचाई क्षेत्र में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां विवाहित सगी बहनें परिवार और बच्चों को छोड़कर अपने-अपने प्रेमी के साथ चली गईं। परिजन मनाते रहे, लेकिन दोनों ने उनकी एक न सुनी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के घुंघचाई क्षेत्र से करीब 15 दिन पहले लापता हुईं शादीशुदा सगी बहनें शुक्रवार को अचानक थाने पहुंचीं। इसकी सूचना मिलते ही उनके परिजन भी वहां पहुंच गए। करीब एक घंटे तक परिजन मान-मनौव्वल में लगे रहे। मगर दोनों बहनें अपने बच्चों को छोड़कर प्रेमियों के साथ चली गईं। शादीशुदा बहनों का यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

घुंघचाई थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले दो विवाहित सगी बहनें 13 फरवरी को घर से दवा लेने जाने की बात कहकर निकली थीं। बाद में दोनों लापता हो गईं। दोनों की शादी एक ही घर में हुई है। इनके बच्चे भी हैं। काफी खोजबीन के बाद भी चता न चलने पर ससुरालियों थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस, दोनों बहनों की तलाश में जुटी थी। 
विज्ञापन

बच्चों की दुहाई दी, नहीं मानीं दोनों बहनें 
शुक्रवार की दोपहर दोनों बहनें थाने पहुंच गईं। पता चला तो परिजन भी आ गए। घरवालों ने दोनों बहनों को मनाने का काफी प्रयास किया। बच्चों की दुहाई दी गई, लेकिन महिलाएं नहीं मानीं। दोनों बहनें अपने अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रहीं। इसके बाद दोनों बहनें अपने बच्चों को छोड़कर प्रेमियों के साथ चली गईं। दो सगी बहनों का प्रेमी के साथ जाने का यह मामला काफी चर्चा में है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें