पूरनपुर। बुढ़ापे में युवती से निकाह कर घर लाने पर बुजुर्ग का पुत्रों से विवाद हो गया। पुलिस ने बुजुर्ग और उसके एक पुत्र को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया।
गांव जादौपुर गहलुइया की महिला ने बताया कि उसके ससुर के तीन पुत्रों और दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है। तीनों पुत्र घर में रहते है। करीब एक महीने पहले उसके 65 वर्षीय ससुर बिहार से युवती से निकाह कर लाए। ससुर घर में युवती को रखने के लिए कमरा देने का दबाव बनाने लगे। इसको लेकर कई बार उसके पति और ससुर में विवाद हुआ। कोतवाल सतेंद्र सिंह ने बताया कि शांतिभंग की आशंका में बुजुर्ग और उसके एक पुत्र को गिरफ्तार किया गया है।
अन्य मामले में गांव रंपुरा कपूरपुर की कोतवाली पहुंची महिला ने अपने पति पर रिश्ते की चाची अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया। साथ ही विरोध पर पति और चाची पर पिटाई करने की शिकायत की। युवती ने अपने पति और चाची के साथ मोबाइल में कई अश्लील फोटो भी पुलिस को दिखाए। कोतवाल सतेंद्र सिंह ने बताया कि युवती के पति को पूछताछ को हिरासत में लिया गया है।