फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्नि के सात फेरे लेकर जीवनसाथी बने 43 जोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले के सभी सातों ब्लॉकों में सोमवार को सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान 43 जोड़ों ने अग्नि के सात फेरे लेकर एक-दूसरे को जीवन साथी के रूप में स्वीकार किया। अलग-अलग स्थानों पर हुए सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए अफसरों और जनप्रतिनिधियों ने कन्यादान कर नवदंपति को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की वजह से 2020 में सामूहिक विवाह कार्यक्रम नहीं हो सके। नवंबर के अंतिम दिनों में शासन ने 65 शादियों के लिए बजट भेजा था, लेकिन कोरोना संक्रमण की वजह से आयोजन नहीं हुआ था। सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत समस्त ब्लॉकों पर सामूहिक विवाह का आयोजन कराया गया। जिले के मरौरी ब्लॉक में छह जोड़े पवित्र अग्नि के सात फेरे लेकर दांपत्य जीवन में बंध गए। इसके अलावा बरखेड़ा ब्लॉक में तीन, बिलसंडा में नौ, ललौरीखेड़ा में पांच, पूरनपुर में सात, बीसलपुर में नौ, अमरिया में चार जोड़ों की शादी कराई गई। इस तरह सामूहिक विवाह में कुल 43 जोड़े शामिल हुए। उपहार के तौर पर सभी जोड़ों को गृहस्थी का सामान भेंट किया गया। इसमें बर्तन, कपड़े, चांदी की पॉयल, बिछिया आदि शामिल है। प्रति जोड़ा 35 हजार रुपये कन्या के खाते में भेजे गए।
पूरनपुर में विधायक ने नव दंपतियों को दिया आशीर्वाद
पूरनपुर यहां ब्लॉक परिसर में हुए सामूहिक विवाह समारोह में बर-वधू बैंड बाजा के साथ पहुंचे। वहां सजे मंडप में विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने नव दंपतियों को उपहार दिए। विधायक बाबूराम पासवान, खंड विकास अधिकारी सुनील जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख पति अतिंदरपाल सिंह, जेई देवेंद्र कुमार ने नव दपंतियों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

बीसलपुर में गायत्री परिवार की टीम ने कराया विवाह
बीसलपुर यहां ब्लाक परिसर में सामूहिक विवाह समारोह में नौ जोड़े दांपत्य बंधन में बंधे। विधायक रामसरन वर्मा, सीडीओ श्रीनिवास मिश्रा, बीडीओ सुनील वर्मा ने नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया। विवाह गायत्री परिवार की टीम ने कराया। टीम का नेतृत्व तहसील प्रभारी सत्यपाल यादव ने किया।
बिलसंडा में नौ जोड़ों की शादी हुई
बिलसंडा यहां ब्लॉक परिसर में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में नौ जोड़ों की शादियां कराई गईं। विधायक रामसरन वर्मा, प्रभारी बीडीओ बीके शर्मा ने नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया। ब्लॉक प्रमुख पति धर्मेंद्र सिंह चौहान ने सभी को उपहार के तौर पर एक-एक साड़ी भेेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें