करंट लगने से विवाहिता की मौत, दूसरी घायल
करंट की चपेट में आकर मोहल्ला ग्यासपुर निवासी सितारा बेगम (30) पत्नी मुश्ताक उर्फ मोहम्मद असलम की मौत हो गई। चीख पुकार सुनकर पहुंचे परिवार वाले मौके पर पहुंचे, लेकिन बचाया नहीं जा सका। इधर गजरौला के लौकहा गांव में महिला करंट से झुलस गई। मंगलवार सुबह सितारा बेगम बरामदे में साफ-सफाई कर रही थीं। इसी बीच बिजली के तार से उनका हाथ छू गया जिससे वह करंट की चपेट में आ गई। महिला की चीख पुकार सुनकर परिवारीजन मौके पर पहुंचे। किसी तरह बचाव कार्य कर महिला को गंभीर हालत में सीएचसी ले जाया गया। जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया। हादसे की जानकारी लगते ही मौके पर भीड़ लग गई। इधर गजरौला क्षेत्र के लौकहा गांव निवासी वसंती देवी (55) पत्नी फूलचंद मंगलवार सुबह करंट लगने से झुलस गई। जिनको जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।