किशोरी से छेड़छाड़ और इसका विरोध करने पर उसके भाई को कुल्हाड़ी मारकर घायल करने का मामला एडीजी तक पहुंच गया है। एडीजी बृजराज मीणा ने एसएचओ सुनगढ़ी को फोन पर आरोपियों की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश तेज कर दी हैं। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी रविवार शाम अपने भाई के साथ बाइक पर घर जा रही थी। रास्ते में नौगवां पकड़िया के रहने वाले जुनैद और मुन्ना ने उसे रोककर छेड़छाड़ की। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने भाई को कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया था। पुलिस ने तहरीर मिलने पर आरोपियों पर जानलेवा हमला, छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी। आरोपियों की गिरफ्तारी दो दिन बाद सोतवार रात तक नहीं की जा सकी है। इस मामले को लेकर सोमवार शाम को एडीजी बृजराज मीणा ने फोन पर सुनगढ़ी इंस्पेक्टर से घटना की विस्तृत जानकारी की। साथ ही दोनों आरोपियों को जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए। इंस्पेक्टर ने बताया कि आसाम चौकी इंचार्ज मनीराम सिंह के नेतृत्व में टीमें दबिश दे रही हैं।