फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूसे में दबकर विवाहिता की मौत

Tue, 23 May 2017 11:06 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव चौंसरा में मंगलवार को भूसे से दबकर एक विवाहिता की मौत हो गई है। इससे घर कोहराम मच गया है। गांव चौसरा निवासी मुनीश कुमार ने बताया कि मंगलवार को सुबह वह गन्ने की खेत में खाद लगाने गया था। घर पर उसकी 25 वर्षीय पत्नी सरिता, सात वर्षीय पुत्र आदर्श और पांच वर्षीय पुत्री प्रियांशी थी। पूर्वाह्न लगभग 11 बजे सरिता भैंस के लिए भूसा निकालने गई थी। तभी भूसे का ढेर उसके पर ढह गया, जिससे वह नीचे दब गई। काफी देर तक उसके न निकलने पर दोनों बच्चे रोते हुए बाहर गए तो पड़ोसियों को शक हुआ। उन्होंने भूसा हटाकर सरिता को बाहर निकाला। बेसुध सरिता को सीएचसी ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जानकारी मिलने पर सरिता के मायके वाले भी पहुंच गए। दोनों पक्षों की सहमति केे बाद घरवालों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें