बेनहर पब्लिक स्कूल में चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन बैडमिंटन, टेबिल टेनिस, शतरंज समेत दौड़ आदि की स्पर्धाएं हुईं।
शुक्रवार को हुई बैडमिंटन प्रतियोगिता के सब जूनियर ब्वायज वर्ग में मोहम्मद अमन नूर, अमोद्य माथुर, सक्षम गंगवार, सीनियर ब्वायज वर्ग के टेबिल टेनिस में प्रियांशु राज पटेल, यश सक्सेना, कर्तिक भल्ला ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर ब्वायज वर्ग के शतरंज में यश शुक्ला, ललित प्रताप सिंह, आर्कष चौधरी, जूनियर गर्ल्स वर्ग के शतरंज में माधवी, शताक्षी, सौम्या, सब जूनियर ब्वायज वर्ग के शतरंज में अभिरांत सिंह, निखिल चौधरी, सार्थक धीर, सब जूनियर गर्ल्स शतरंज में अंकिता सिंह, अंशिका अरोरा, वंशिका माहेश्वरी, सब जूनियर ब्वायज के कैरम में शुभम मौर्य, मोहम्मद फैयाज, मोहम्मद फैज रजा, सौ मीटर सीनियर गर्ल्स वर्ग में आरोही रस्तोगी, सिमरजीत कौर, शिवानी राठौर, जूनियर गर्ल्य वर्ग में जस बिंद्रा, अनामिका शर्मा, भावना गंगवार, दो सौ मीटर जूनियर ब्वायज में प्रशांत, शिवा गंगवार, वारिस मंसूरी, सब जूनियर ब्वायज में शुभम मौर्य, मोहम्मद शादाब, मोहम्मद फैज रजा, सब जूनियर गर्ल्स वर्ग में अग्रिमा मिश्रा, ईशी गंगवार, तन्वी सिंह, डिस्कस थ्रो सीनियर ब्वायज में रघुवीर सिंह, महरूफ हसन, अर्जुन सुखानी, गर्ल्स वर्ग में सिमोना मेहरोत्रा, अजंलि, प्रज्ञा मिश्रा, शॉटपुट थ्रो सीनियर ब्वायज में अर्जुन सुखानी, नाजिम अंसारी, पवन कुमार ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य रंजीत सैहमी, गुरदित्त सिंह सैहमी, नितिन कौशिक, भूपिंदर कौर, बीना दुलवानी, रोशनी बग्गा, मनीषा सब्बरवाल, प्रीती शर्मा, सुनीता गुप्ता, अनु अग्रवाल, मुक्ता पांडेय, सुरभि मेहरोत्रा, देव सिंह, अमन, त्रिलोक, जगदीश आदि मौजूद रहे।