फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 मार्च से होगा प्रदेश स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट

Fri, 17 Feb 2017 09:43 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
विज्ञापन
‌‌िककिगेट
विज्ञापन
 जिलेवासियों को एक बार फिर प्रदेश स्तरीय क्रिकेट का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा। एलएच स्टेडियम में 19 मार्च से दो अप्रैल तक चलने वाले इस क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता को 1.25 लाख रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा। आयोजकों के अनुसार इसमें आईपीएल और रणजी ट्राफी के खिलाड़ी भी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

एलएच स्टेडियम में आयोजित प्रेस वार्ता में टूर्नामेंट कमेंटी के अध्यक्ष एवं सचिव परमवीर सिंह पैरी ने बताया कि गत वर्ष की तरह इस बार भी स्व. श्री इंद्रजीत सिंह विर्क मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 19 मार्च से किया जा रहा है। उप्र क्रिकेट एसोसिएशन से संबद्ध इस राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में इस बार कई बदलाव किए गए हैं। ईनामी राशि को बढ़ाकर सवा लाख रुपये और उपविजेता को 75 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा एक लाख रुपये के अन्य पुरस्कार रखे गए हैं। अमेरिका से आए स्व. इंद्रजीत सिंह विर्क के छोटे पुत्र माइकल विर्क ने बताया कि वह यूएसए में एक क्रिकेट क्लब से जुड़े हैं जिसमें इंडिया के भी कई खिलाड़ी उनके साथ हैं। टूर्नामेंट में यूपीसीए के अंपायर रहेंगे साथ ही थर्ड अंपायर निर्णय के लिए पांच सीसीटीवी कैमरे सहित टीम रहेगी। मैदान के पिच की व्यवस्था प्रदेश के सुप्रसिद्ध क्यूरेटर मेरठ के रविंद्र सिंह चौहान के जिम्मे हैं। आयोजकों ने बताया कि क्रिकेट के क्षेत्र में पीलीभीत का नाम प्रदेश और देश स्तर पर पहुंचे इसके लिए आईपीएल और रणजी खिलाड़ियों को भी आमंत्रित किया गया है। गत वर्ष की अपेक्षा टीमों की संख्या भी 12 से बढ़ाकर 16 रखी गई हैं। इसमें मेरठ, लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद, गाजियाबाद, एनईआर, मुजफ्फरनगर, गोरखपुर, वाराणसी, सहारनपुर, झांसी, आगरा, बरेली, अलीगढ़, देहरादून, मुराबाद आदि की टीमें प्रमुख हैं। इस मौके पर वी क्लीफर्ड, सुहेल बख्श, पुनीत धमेजा, सागर धमेजा, फैसल खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें