फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: निजी बस ने स्कूल बस को मारी टक्कर, 12 से अधिक छात्र घायल, मची चीख-पुकार

Wed, 01 May 2024 05:30 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र में गढ़ा मोड़ पर बुधवार दोपहर को स्कूल बस से निजी बस की टक्कर हो गई। हादसे में कई छात्र हो गए। इन्हें पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन
हादसे के बाद लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र में स्कूल बस और प्राइवेट बस की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। इससे स्कूल बस में सवार 12 से अधिक छात्र घायल हो गए। घायल छात्रों को एंबुलेंस से  जिला अस्पताल भिजवाया गया है। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया। इसके बाद आवागमन शुरू हो सका।

विज्ञापन


थाना गजरौला क्षेत्र में जरा चौकी के निकट गढ़ा मोड़ पर अकाल एकेडमी की स्कूल बस बच्चों को उतारकर हाईवे से वापस जरा गांव की ओर मुड़ रही थी। इसी दौरान पूरनपुर की तरफ से आ रही प्राइवेट बस ने सामने से स्कूल बस को टक्कर मार दी। जिससे बस में चीख पुकार मच गई और कई बच्चे घायल हो गए। आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े।

UP: बरेली सेंट्रल जेल से पूर्व सांसद धनंजय सिंह रिहा, बाहर आते ही दिया बड़ा बयान; जौनपुर रवाना
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राइवेट बस चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना पर बच्चों के परिवार के लोग भी पहुंच गए। पुलिस ने घायल बच्चों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लगने से जाम लग गया। पुलिस ने मशक्कत के बाद दोनों बसों को सड़क से हटवाने के बाद जाम खुलवाया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें