फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनंका में कई लोग बुखार की चपेट में, महकमा अंजान

Sun, 24 Jul 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो /पीलीभ्ाीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 गांव खनंका में पिछले एक सप्ताह से वायरल फैला हुआ है। जिसकी चपेट में 37 लोग आ गए हैं। इसके बावजूद सेहत महकमा अनभिज्ञ बना हुआ है। 
विज्ञापन

गांव खनंका में एक सप्ताह पहले वायरल बुखार फैला था। ग्रामीणों की सूचना के बावजूद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों ने गांव में जाने की जहमत नहीं उठाई, जिससे बुखार पीड़ितों की संख्या बढ़कर 37 हो गई है। इस समय शिवओम, बाबूराम, रामबहादुर, सेठपाल, अरविंद, अभिषेक, अंकी देवी, रितेश, रोहित, विकास, धीरेंद्र, सोनू, छोटू, रामनाथ, नत्थूलाल, कुसुमा, चंद्रवती, रोशनी, बृजलाल, शिवदेई, रूपसिंह, शंाति, रचना, देवेंद्र, छाया, श्यामा, राधा, विजेंद्र, सत्येंद्र, ऊषा, विपिन, विरासू, देवी, अमित, कल्लू और माधुरी आदि लोग वायरल बुकार की चपेट में हैं। ये लोग झोला छाप डाक्टरों से इलाज करा रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ.ठाकुरदास ने इस संबंध में अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि सोमवार को गांव में टीम भेजकर पीड़ितों का इलाज कराएंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें